फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tenant fled with a bike in Dohgi; complaint lodged with the police.

Una News: डोहगी में किरायेदार बाइक लेकर भागा, पुलिस को दी शिकायत

Sun, 27 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tenant fled with a bike in Dohgi; complaint lodged with the police.
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत डोहगी गांव में चार दिन से किराये के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति कथित तौर पर बाइक लेकर भाग गया। बाइक मालिक प्रदीप कुमार ने इस संबंध में पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत के अनुसार उक्त व्यक्ति पिछले करीब तीन-चार दिनों से डोहगी में किराये के कमरे में रह रहा था। चौथे दिन उसने प्रदीप कुमार से कहा कि उसे अपने बच्चों का दाखिला करवाना है, इसलिए कुछ समय के लिए बाइक चाहिए। बाइक लेकर वह कुछ देर बाद वापस लौट आया। इसके बाद उसने बच्चों के लिए स्कूल की ड्रेस खरीदने जाने की बात कहकर दोबारा बाइक मांगी। बताया गया है कि उसने तेल के लिए प्रदीप कुमार से 500 रुपये भी लिए। बाइक मालिक ने विश्वास करते हुए उसे दोबारा बाइक दे दी लेकिन इसके बाद वह बाइक लेकर वापस नहीं लौटा। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि बाइक मालिक ने किरायेदार के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed