{"_id":"5738734e4f1c1bf715ac702a","slug":"temprature-more-than-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42 डिग्री पार, लोग हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42 डिग्री पार, लोग हाल-बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 15 May 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
बढ़ेगा तापमान
जिले का पारा एक बार फिर 42 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है। आसमान से बरस रही आग ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
इससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। रविवार को चिलचिलाती धूप और लू के चलते अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर के समय ऊना शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल देखा गया। सड़कों पर भी दोपहिया वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। रविवार को जहां ऊना का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्थानीय लोगों विक्रांत, रमन शर्मा, बाबी, शौर्य, विनीत, प्रशांत आदि ने कहा कि दोपहर के समय वे दोपहिये पर निकले तो लू चल रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे चेहरा झुलस रहा हो। उधर मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं डाक्टर :
लू से ऐसे करें बचाव
कार्यकारी सीएमओ डॉ. निखिल शर्मा ने कहा कि इन दिनों लू से अपना बचाव करना जरूरी है। घर से निकलते वक्त अपने शरीर को सूती कपड़े से ढक कर निकलें। इसके अलावा धूप से लौटने के बाद सीधे पंखे, कूलर एवं एसी के नीचे न जाएं। न ही एकदम से ठंडा पानी पीएं। क्योंकि इससे बुखार हो सकता है। उन्होंने कहा कि उल्टी या दस्त की शिकायत को हल्के में न लें। तुरंत अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाएं। फास्ट फूड, कटे एवं ज्यादा पके फल एवं सब्जियों का सेवन न करें। उन्होंने नींबू एवं नमक युक्त पानी पीने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
सन ग्लास बचाएगा आंखें
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चमन चौहान का कहना है कि तेज किरणों से बचने के लिए घर से निकलते समय आंखों पर सन ग्लास का प्रयोग करें। आंखों में खारिश होने पर मलने के बजाय ठंडे पाने के छींटे मार लें। अस्पताल में जाकर आंखों की जांच भी करवाएं।