फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tempo overturned after tyre burst, 12 year old girl died, eight injured

Una News: टायर फटने से पलटा टेंपो, 12 वर्षीय लड़की की मौत, आठ घायल

Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after tyre burst, 12 year old girl died, eight injured
गगरेट के मवा सिंधियां में दुर्घटनाग्रस्त हुआ टेंपो। संवाद - फोटो : संवाद
अंतिम संस्कार में भाग लेकर लौट रहे थे गुरपलाह बाथू गांव के लोग
विज्ञापन

गगरेट क्षेत्र के मवा सिंधिया में हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस


हादसे के बाद मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के भंजाल गांव में अंतिम संस्कार में भाग लेकर टेंपो में लौट रहे बाथू गांव के लोग मवा सिंधियां गांव में हादसे का शिकार हो गए। टायर फटने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक लड़की की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। इनमें से तीन गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। गगरेट पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को हरोली उपमंडल के गुरपलाह बाथू गांव से कुछ लोग टाटा टेंपो में सवार होकर अपने एक रिश्तेदार की मौत पर उसके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए भंजाल गांव आए हुए थे। यहां अंतिम संस्कार में भाग लेकर ये लोग टेंपो में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान मवा सिंधिया गांव में टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक सुच्चा सिंह के अनुसार हादसा टेंपो का अचानक टायर फटने से हुआ। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। कुछ ही पल में घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे। घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। इस दौरान 12 वर्षीय दीक्षा पुत्री सुच्चा सिंह को गहरी चोट लगने के कारण वह अचेत अवस्था में थी जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट शिफ्ट किया गया। जहां डॉक्टरों ने दीक्षा की मौत की पुष्टि कर दी जबकि अन्य घायलों को तत्काल फौरी उपचार उपलब्ध कराया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल अनीता, संजीव और शशि बाला सभी निवासी बाथू तहसील हरोली की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। एसएचओ सन्नी गुलेरिया ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है जबकि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
विज्ञापन


घायलों की सूची

मवा सिंधियां में हुई सड़क दुर्घटना में संजीव कुमार, अनीता देवी, बीना देवी, गुरनाम, राकेश कुमार, शशि बाला, ऊषा देवी, सरोज देवी घायल हुए हैं। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed