{"_id":"6201517b70990347be058c1c","slug":"temple-trust-will-install-195-solar-lights-in-three-panchayats-una-news-sml398892798","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर ट्रस्ट तीन पंचायतों में लगाएगा 195 सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर ट्रस्ट तीन पंचायतों में लगाएगा 195 सोलर लाइटें
विज्ञापन
छपरोह पंचायत में लगाई गई सोलर लाइट।
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने तीन पंचायतों में सोलर लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया है। तीनों पंचायतें चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अधीन आती है। मंदिर ट्रस्ट के अधीन आने वाली इन तीन पंचायतों छपरोह, गंगोट, नारी में कुल 195 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं।
मंदिर ट्रस्ट छपरोह पंचायत में 150 सोलर लाइट, नारी में 29 और गंगोट पंचायत में 16 सोलर लाइटें लगा रहा है। नारी और गंगोट पंचायत में तो सोलर लाइटें लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि, चिंतपूर्णी-छपरोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच में अभी सोलर लाइट लगाने का काम पूरा किया गया है। जबकि, बाकी वार्डों में भी सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
बताते चलें कि काफी समय से इन पंचायतों की ओर से मंदिर प्रशासन से स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के कारण इन्हें बदलने की मांग की जा रही थी। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तीनों पंचायतों के प्रधानों की समस्या को सुनने के बाद सोलर लाइटें लगाने की मांग को मंजूर किया। अब इन पंचायतों में सोलर लाइट लगाने का काम हिम ऊर्जा कंपनी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
195 सोलर लाइट पर मंदिर ट्रस्ट 24 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर रहा है। वहीं, छपरोह की प्रधान शशि कालिया, नारी की प्रधान अलका संधू, गंगोट की प्रधान ऐश्वर्या शर्मा ने पंचायतों में सोलर लाइटों को लगाने को लेकर उपायुक्त ऊना का आभार जताया है। इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि तीनों पंचायतों में कुल 195 सोलर लाइट लगेंगी। यह कार्य इन दिनों किया जा रहा है।