{"_id":"5f4bab468ebc3e873f79de0c","slug":"temple-officer-investigated-cleanliness-system-of-chintpurni-una-news-sml343400999","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर अधिकारी ने चिंतपूर्णी में जांची सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर अधिकारी ने चिंतपूर्णी में जांची सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। रविवार को शांत पड़े चिंतपूर्णी बाजार में उस वक्त हलचल मच गई, जब मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने मंदिर परिसर से लेकर चिंतपूर्णी सदन भवन तक पैदल सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मंदिर की तरफ से तैनात सफाई कर्मियों को ड्यूटी पर पाया। लेकिन उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि बाजार में नालियों में कूड़ा नहीं मिलना चाहिए।
दुकानदारों को भी निर्देश दिए कि कूड़े को डस्टबिन में ही डालें और नालियों में न फेंके। अन्यथा कार्रवाई होगी। ओपी लखन पाल ने बताया कि सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना उनका प्रथम कर्तव्य है। सफाई कर्मियों के बारे में बताया कि 6 सफाई कर्मी जो पक्के हैं। वह भी अपनी ड्यूटी पर तैनात मिलें। इसके अलावा 20 अन्य सफाई कर्मी जो सुलभ इंटरनेशनल की और से तैनात हैं, वह भी ड्यूटी पर तैनात मिले।
चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी ने चिंतपूर्णी बाजार की सफाई व्यवस्था को भी जांचा। मंदिर अधिकारी जब ट्रस्ट के अन्य कर्मचारियों के साथ पैदल ही बाजार का निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने बाजार में तैनात सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ेदान के नजदीक बाहर पड़े हुए कूड़े को भी कूड़ेदान में डालने के आदेश दिए। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि आगे से भी रूटीन में मंदिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।