फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tell us the right way to celebrate birthday from Sanatan culture

Una News: सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने के सही तरीके बताए

Sun, 12 Oct 2025 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
Tell us the right way to celebrate birthday from Sanatan culture
ऊना। यश गिरी ने रविवार को ऊना में सत्संग के दौरान सनातन संस्कृति के अनुसार जन्मदिन मनाने के सही तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें जन्मदिन पर सत्संग, हवन और संतों का सानिध्य प्राप्त करना चाहिए। सुबह मंदिर जाकर नवग्रह पूजन करना शुभ माना गया है। इसके लिए नवग्रहों के अनुसार दालें लेकर पूजा की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि दालें एक किलो या आधा किलो हों, केवल 100 ग्राम दाल लेकर भी सूक्ष्म पूजन किया जा सकता है। बताया कि जन्मदिन पर केक नहीं काटना चाहिए, क्योंकि यह पाश्चात्य संस्कृति का हिस्सा है। केक पर मोमबत्ती जलाकर उसे फूंक मारकर बुझाना स्वास्थ्य और आध्यात्मिक दृष्टि से उचित नहीं है। जन्मदिन के दिन हमें दीपक जलाना चाहिए, बुझाना नहीं। संध्या के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है तथा शुभ फल मिलता है। सत्संग के दौरान उन्होंने तीन प्रमुख बातें बताईं, पहला, जन्मदिन सनातन संस्कृति के अनुसार मनाना चाहिए, दूसरा, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहना चाहिए और तीसरा हमेशा सत्य बोलने की आदत विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed