{"_id":"67657820c58241f111071985","slug":"tell-the-students-of-daulatpur-college-about-the-ill-effects-of-drugs-una-news-c-93-1-una1002-141487-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर कॉलेज के विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर कॉलेज के विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नशा मुक्त रखने की दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत शारीरिक विभाग के डॉ. सुनील रियात ने विद्यार्थियों को नशा निवारण के बारे में जानकारी दी। नशा करना समाज और परिवार के लिए कितना घातक हो सकता है, इस बारे में जानकारी दी गई। ब्रह्म कुमारी संस्था ने कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे की बुराइयों के बारे में अवगत करवाया। नशे के कुप्रभाव पर एक लघु चलचित्र के माध्यम से जागरूक किया एवं उन्होंने एकाग्रता एवं ध्यान के बारे में जानकारी दी। ध्यान एक अभ्यास है जिसमें मन को केंद्रित करने के लिए मानसिक और शारीरिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान करने से तनाव कम होता है, मन शांत होता है और शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है।