फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tears welled up in the eyes of sacrifice's father after receiving the honour, MLA also became emotional

Una News: सम्मान पाकर बलिदानी के पिता की आंखों से छलके आंसू, विधायक भी हुए भावुक

Sat, 11 Jan 2025 10:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:25 AM IST
विज्ञापन
Tears welled up in the eyes of sacrifice's father after receiving the honour, MLA also became emotional
कहा, शिक्षा के क्षेत्र में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बनें प्रथम, इस उद्देश्य से कार्य करें शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक के हाथों सम्मान पाकर शहीद दिलवर खान के पिता की आंखों से आंसू छलक गए। विधायक विवेक शर्मा भी उन्हें सम्मानित करते हुए भावुक हो गए। देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीर सपूत की गाथा सुनकर पंडाल में मौजूद लोग खामोश हो गए। लोगों ने दिलवर खान की शहादत को सलामी दी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की गुरुकुल अकादमी अगलौर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान क्षेत्र के घरवासड़ा गांव के वीर सपूत बवलदानी दिलवर खान, जिन्होंने हाल ही में देश और भारत माता की रक्षा करते हुए बलिदान दिया, उनके पिता कर्मदीन खान को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाया गया। विधायक विवेक शर्मा ने खुद आगे आकर उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर पहुंचाया। चरण स्पर्श कर जैसे ही विधायक विवेक शर्मा ने शहीद दिलबर खान के पिता कर्मदीन को सम्मानित करना शुरू किया, इस पर शहीद के पिता की आंखें नम हो गईं।

विधायक ने कार्यक्रम में शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। युवाओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां नैतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना होगा। कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त साधन है। विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्कूल में नई लाइब्रेरी और खेल उपकरण प्रदान करने की घोषणा की। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक पेश की। विधायक विवेक ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, अजय, प्रशासनिक अधिकारी सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed