{"_id":"68f25366172677311000fb0b","slug":"teachers-learn-ai-and-robotics-techniques-una-news-c-93-1-una1002-169248-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अध्यापकों ने सीखी एआई और रोबोटिक्स तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अध्यापकों ने सीखी एआई और रोबोटिक्स तकनीक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। प्रधानमंत्री श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुरुडू में तीन दिवसीय अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्टेमरोबो टीम की ओर से आयोजित किया गया। टीम के विशेषज्ञ किशन सिंह, राहुल राणा, अभिषेक यादव और रजनीश ने शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर जानकारी दी।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य असलम मोहम्मद ने बताया कि जिला ऊना के 20 अध्यापकों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों को नई तकनीकों की समझ मिलती है और विद्यार्थी भविष्य की शिक्षा में बेहतर मार्गदर्शन पा सकते हैं। उन्होंने स्टेमरोबो टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और प्रयोगात्मक सीख को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।