{"_id":"67b490b7a45773b36400ea74","slug":"taxpayers-problems-will-be-solved-workshop-on-19th-una-news-c-93-1-una1002-146437-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: करदाताओं की समस्याओं का होगा समाधान, कार्यशाला 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: करदाताओं की समस्याओं का होगा समाधान, कार्यशाला 19 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जीएसटी एमनेस्टी योजना और हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासती मामले समाधान को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग मध्य क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विनोद कश्यप ने बताया कि यह कार्यशाला 19 फरवरी को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस ऊना में आयोजित होगी। इसमें सभी करदाता तथा जीएसटी व्यवसायियों को जीएसटी एमनेस्टी योजना के बारे में विभागीय अधिकारी संपूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही योजना का लाभ लेने में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके अलावा जीएसटी एमनेस्टी योजना के तहत भारत सरकार के 53वीं जीएसटी परिषद में वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम 2017 के अंतर्गत पंजीकृत करदाताओं के लिए वर्ष 2017-18 से 2019-20 के ऐसे मामले जो जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 73 के तहत लंबित हैं, उनका निपटारा भी किया जाएगा।
विनोद कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वैट के करदाताओं के लिए हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासती मामले समाधान योजना चलाई है। इसमें एक बार वैट के साथ अन्य ऐसे कर जो जीएसटी में शामिल नहीं किए गए हैं, उन मामलों का भी निर्धारण करवा सकते हैं।