फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Taxi union will create awareness for proper disposal of garbage

Una News: कचरे के सही निस्तारण के लिए टैक्सी यूनियन करेगी जागरूक

Fri, 21 Feb 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Taxi union will create awareness for proper disposal of garbage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना में टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ अपशिष्ट प्रबंधन के बेहतर निस्तारण को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार ने टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों को गीले और सूखे कचरे के सही निष्पादन को लेकर जागरूक किया। उन्होंने टैक्सी चालकों को टूर के दौरान कचरे को खुले में इधर-उधर न फेंकने के बजाए कचरा एकत्रित करने के लिए लगाए गए कूड़ादान में कचरे को डालने की अपील की। टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरिंदर शर्मा ने कहा कि खुले में कचरा न फेंकने और सही तरीके से कचरे का निस्तारण करने को लेकर ज्यादा से ज्यादा सवारियों को प्रेरित किया जाएगा ताकि लोगों को स्वच्छ व शुद्ध वातावरण मिल सके। इस दौरान टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, अमनदीप सिंह, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि एवं टैक्सी चालक सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed