{"_id":"666c2ffff7705e60e508a3bd","slug":"taught-students-to-deal-with-emergency-situations-in-amb-college-una-news-c-93-1-una1002-126265-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब काॅलेज में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब काॅलेज में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना सिखाया
Sat, 15 Jun 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम के मौके पर अंब कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी।संवाद
अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने की प्रैक्टिस कराई गई। इसका मुख्य उद्देश्य था कि विद्यार्थियों को बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपातकालीन परिस्थितियों में कैसे संयम बनाए रखना चाहिए और कैसे सुरक्षित रूप से बचने की योजना बनानी चाहिए। इसके माध्यम से उनकी सुरक्षा और तैयारी में सुधार किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉक्टर राजेश ठाकुर, डॉ. पवन पटियाल, डॉ. ओम प्रकाश, विनोद कुमार और प्रोफेसर अनिल वर्मा ने अपने महत्वपूर्ण अनुभव सांझा किए और बच्चों को जागरूक किया। अंत में प्राचार्य दर्शन कुमार ने छात्रों को बाढ़ से आई आपदा के प्रबंधन के बारे में जागरूक किया और उन्होंने बच्चों को लोगों की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन क्लब के प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार व सह प्रभारी प्रोफेसर आशुतोष ने छात्रों को बाढ़ से बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, गैर प्राध्यापक और 35 छात्र उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शनः :आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम के मौके पर अंब कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शनः :आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम के मौके पर अंब कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी।