फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Taught cyber security tricks in DAV Ambota

Una News: डीएवी अंबोटा में साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए

Sun, 09 Jun 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Taught cyber security tricks in DAV Ambota
गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एक दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आए हुए विषय विशेषज्ञ मनजीत जौहर और उर्वशी नाथ का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के महत्व और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करना रहा। विशेषज्ञों ने विभिन्न साइबर खतरों जैसे फिशिंग, मालवेयर और साइबर बुलिंग के विषय में विस्तार से चर्चा की और उनसे बचने के उपाय बताए। इसके अलावा साइबर सुरक्षा नीति और डेटा प्राइवेसी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस कार्यशाला के अंत में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और इसे अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज के डिजिटल युग में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed