फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tarring work started on Una-Amb National Highway

Una News: ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर टारिंग का काम शुरू

Thu, 13 Mar 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Tarring work started on Una-Amb National Highway
बड़ूही (ऊना)। ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर टारिंग का कार्य वीरवार से शुरू हो गया है। पहले चरण में टकारला मोड़ से लेकर धुसाड़ा तक की सड़क पर टारिंग बिछाई जाएगी। यह परियोजना अप्रैल 2025 तक पूरी होने की संभावना है। सड़क की हालत में सुधार लाने और यातायात की गति को बेहतर बनाने के लिए इस टारिंग कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऊना जिले के इस प्रमुख हाईवे पर हर दिन भारी यातायात का दबाव रहता है। इससे सड़क के मरम्मत की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। नए टारिंग से सड़क की मजबूती में वृद्धि होगी और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी। टारिंग कार्य का पहला चरण अप्रैल 2025 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें टकारला मोड़ से धुसाड़ा तक सड़क की टारिंग की जाएगी। अगले चरण में अन्य हिस्सों को भी इसी प्रकार से टारिंग बिछाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग कनिष्ठ अभियंता रशपाल पूनी ने बताया कि यह कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ करवाया जा रहा है। उम्मीद है कि कार्य अप्रैल के अंत तक पूर्ण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed