{"_id":"6aa996a40e77c83b2d0e718e","slug":"target-of-30000-list-of-32000-participating-students-prepared-una-news-c-93-1-una1025-206042-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लक्ष्य 30 हजार, हिस्सा लेने वाले 32 हजार विद्यार्थिर्यों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लक्ष्य 30 हजार, हिस्सा लेने वाले 32 हजार विद्यार्थिर्यों की सूची तैयार
Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में नशे के खिलाफ आज आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में करीब 32 हजार बच्चे हिस्सा लेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम में 30 हजार बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पांच उपमंडलों से एसडीएम द्वारा भेजी गई सूचियों के आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य को पार करते हुए बच्चों की संख्या 32 हजार पहुंच गई है।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के 295 शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों की सूची प्रशासन को भेज दी है। चारों उपमंडलों के एसडीएम ने इन संस्थानों से प्राप्त सूचियां एडीसी ऊना इंशात जसवाल को सौंप दी हैं। वॉकाथॉन में शामिल होने वाले विद्यार्थी सुबह सात बजे से इंदिरा स्टेडियम में पहुंचना शुरू होंगे। अब ऐसे में जिला प्रशासन की निगाहें बुधवार को आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में शामिल होने वाले बच्चों की संख्या पर रहेगी।
बता दें कि करीब आठ बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान में पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति होगी। करीब दो घंटे के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे। वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वापस खेल मैदान में संपन्न होगी। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ आईटीआई और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन तथा आमजन हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद भी करेंगे और उन्हें नशे के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
वॉकाथाॅन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पीने का पानी, केले और जूस वितरित किए जाएंगे। छह स्थानों पर पेयजल की सुविधा होगी। कार्यक्रम स्थल और आयोजन मार्ग पर मोबाइल शौचालय भी लगाए गए हैं। डॉक्टरों की तीन टीमें उपलब्ध रहेंगी और तीन एंबुलेंस तैनात की जाएगी।
-- -- -- -
वाॅकाथॉन में शामिल होने वाले 32 हजार विद्यार्थियों की सूची उपमंडलों से आई है। अब इन में वॉकाथाॅन में कितने शामिल होंगे, इसका पुख्ता आंकड़ा बुधवार को सामने आएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
-जतिन लाल, उपायुक्त ऊना