फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tanvi stood first in reciting Sanskrit verses and Aastha in song.

Una News: संस्कृत श्लोकोच्चारण में तन्वी एवं गीत में आस्था रहीं प्रथम

Thu, 29 Aug 2024 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Tanvi stood first in reciting Sanskrit verses and Aastha in song.
कलरुही स्कूल में संस्कृत सप्ताह मनाने के दौरान स्कूल स्टाफ एवं प्रतिभागी। संवाद
ऊना। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर एक आयोजन किया गया। राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय कलरूही में संस्कृत प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से संस्कृत श्लोक व संस्कृत गीत प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि द्वितीय सत्र में युवा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में 30 प्रतिभागी शामिल रहे। संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विद्यालय की तन्वी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में आस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बाद में कंप्यूटर शिक्षिका शिवानी ने संस्कृत के महत्व और वर्तमान परिपेक्ष्य में संस्कृत की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 युवा कवियों ने अपने समसामयिक कविताओं को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल धीमान ने कहा कि समृद्ध भारतीय संस्कृति से परिचित होने का भी अच्छा अवसर मिलता है। इस मौके पर विशंबर दास, विद्यालय के समस्त अध्यापकों में ओम प्रकाश शर्मा, रेखा कुमारी, व्याख्याता संजीव कुमार, कला अध्यापक संजीव कुमार, बलजिंद्र कुमार, रजनी शर्मा, सुनीता देवी, अंजना शर्मा, अंजू, विक्रम सिंह सत्ती व प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed