{"_id":"67a208f59c563f444005f8b1","slug":"talmehra-became-cricket-winner-by-defeating-dohgi-una-news-c-93-1-sh11001-145115-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डोहगी को हराकर तलमेहड़ा बना क्रिकेट विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डोहगी को हराकर तलमेहड़ा बना क्रिकेट विजेता
विज्ञापन
खेलने से शारीरिक और मानसिक तौर से होता विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र की सोलहसिंगी धार के पिपलू की घलुं में मंगलवार को तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें बीडीसी सदस्य व बजरंग दल के पूर्व प्रखंड संयोजक राजकुमार मनकोटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। पहला मैच डोगही और तलमेहड़ा की टीम के बीच खेला गया। इसमें तलमेहड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 83 रन बनाए। जबकि डोहगी टीम 48 रन बनाकर ही सिमट गई। 35 रन के अंतराल से तलमेहडा की टीम विजेता रही। मुख्यातिथि राजकुमार मनकोटिया ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलने से शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए 5100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक श्याम कुमार, मदन शर्मा, सौरभ शर्मा, अन्वित शर्मा, विशाल राणा, रिशु बनियाल, जनक सिंह मौजूद रहे।