फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Talmehda school running with just two teachers; future of 81 children hangs in the balance.

Una News: दो शिक्षकों के सहारे चल रहा तलमेहड़ा स्कूल, 81 बच्चों का भविष्य अधर में

Wed, 30 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Talmehda school running with just two teachers; future of 81 children hangs in the balance.
जोल (ऊना)। शिक्षा खंड जोल के राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय तलमेहड़ा में शिक्षकों की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। विद्यालय में वर्तमान में 81 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जबकि पूरे स्कूल का शैक्षणिक कार्य केवल दो जेबीटी अध्यापकों के भरोसे चल रहा है। वहीं केंद्र मुख्याध्यापक (सीएचटी) का पद भी लंबे समय से रिक्त है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बबलू कुमार ने बताया कि पहली से पांचवीं कक्षा के अलावा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में भी बड़ी संख्या में बच्चे नामांकित हैं। प्री-प्राइमरी बच्चों की देखभाल के लिए केवल आया और हेल्पर उपलब्ध हैं। ऐसे में दो अध्यापकों पर शिक्षण के साथ विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के अधीन दो अन्य स्कूल भी आते हैं, जिनके प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी यहीं से किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग तथा स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मांग की है कि विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कम से कम एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाए ताकि प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके और पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) जोल किरण कुमारी ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed