फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tableau taken out on Hanuman Jayanti in Daulatpur Chowk

Una News: दौलतपुर चौक में हनुमान जयंती पर निकाली झांकी

Sat, 12 Apr 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Tableau taken out on Hanuman Jayanti in Daulatpur Chowk
दौलतपुर चौक (ऊना)। हनुमान जयंती पर शनिवार को दौलतपुर चौक में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत रामलीला ग्राउंड से निकली हनुमान की झांकी से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड तक पहुंची। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने झांकी में भाग लिया और भगवान हनुमान पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे नगर का माहौल जय श्री राम के उद्घोष से भक्तिमय हो गया। झांकी के बाद सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। भंडारे में सेवा कार्य के रूप में पवन ज्वेलर्स, कैप्टन हैप्पी, आदर्श शर्मा, रोहित जोशी, लक्की शर्मा, जुगल बब्बू, रजनीश, विकी, सुरेंद्र, अश्विनी बाबा, संजीव, तरसेम सहित अन्य हनुमान भक्तों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने भी उपस्थित होकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed