फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Swings and open air gyms in MC Park are in a bad shape.

Una News: एमसी पार्क में झूलों और ओपन एयर जिम की हालत खस्ता

Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Swings and open air gyms in MC Park are in a bad shape.
एमसी पार्क ऊना में टूटे पड़े जिम के उपकरण। संवाद - फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
ऊना। शहर के एमसी पार्क में लगे झूलों और ओपन एयर जिम उपकरणों की हालत खस्ता बनी हुई है। नगर निगम प्रबंधन की ओर से इनके रखरखाव को लेकर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते पार्क में आने वाले बच्चों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में कई झूले लंबे समय से खराब पड़े हैं। कुछ झूलों के हिस्से टूट चुके हैं जबकि कई जगह लोहे के ढांचे भी क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। इसके बावजूद इन्हें ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं ओपन एयर जिम के कई उपकरण भी खराब होने के कारण उपयोग के लायक नहीं बचे हैं। पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे खेलने और बुजुर्ग व युवा व्यायाम करने के लिए पहुंचते हैं। टूटे हुए झूले कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पार्क में खराब पड़े झूलों और ओपन एयर जिम उपकरणों की जल्द मरम्मत करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



एमसी पार्क में झूलों व ओपन एयर जिम में लगे उपकरण खराब हो गए हैं। टूटे हुए झूले कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इस पर नगर निगम प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-भूपिंद्र सिंह, स्थानीय निवासी
................

नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद सुविधाओं में बढ़ोतरी होनी चाहिए। पार्क में लगे कई उपकरण खराब पड़े हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए निगम को जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कश्यप, स्थानीय निवासी


शहर में पार्कों की हालत सुधारने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। टूटे पड़े जिम के उपकरणों और झूलों की मरम्मत करवाई जाएगी।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना

एमसी पार्क ऊना में टूटे पड़े जिम के उपकरण। संवाद

एमसी पार्क ऊना में टूटे पड़े जिम के उपकरण। संवाद- फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed