फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Swimming: Mansi Rana and Salman were the winners in 50 meter final

तैराकी : 50 मीटर फाइनल में मानसी राणा और सलमान रहे विजेता

Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Swimming: Mansi Rana and Salman were the winners in 50 meter final
अंब के कुठेड़ा खैरला में करवाई गई स्विमिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। युवाओं के लिए स्विमिंग स्किल की पांच दिवसीय प्रतियोगिता शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब और हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित करवाई गई। इसमें ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। समापन समारोह में ड्रैगन वोट एवं ट्रेडिशनल के प्रदेश सचिव रितेश आहलुवालिया ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का आह्वान किया। ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रशीद मोहम्मद ने बताया कि जिला ऊना के बच्चों, युवाओं एवं स्विमिंग के 60 खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय प्रतियोगिता करवाई गई। सीनियर 50 मीटर रेस फाइनल में लड़कियों में मानसी राणा प्रथम, आरती द्वितीय और ज्योति तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों में सलमान मोहम्मद प्रथम तथा ईशान खान दूसरे और राजीव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 50 मीटर मिक्स रेस में सलमान मोहम्मद प्रथम, मानसी राणा द्वितीय और ईशान खान तृतीय स्थान पर रहे। 25 मीटर जूनियर टीम लड़कों में प्रथम हर्षित मोहम्मद, द्वितीय वीर और तृतीय स्थान पर कंचन रहे। लड़कियों में प्रथम पलाशा, द्वितीय प्रियंशा, तृतीय तन्वी और चौथे स्थान पर अंजली रहीं। इस मौके पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed