फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sweep teams are making people aware about voting

Una News: आईपीएल फैन क्रिकेट के रोमांच को रहें तैयार, ऊना में सजने लगा मंच

Fri, 05 Apr 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sweep teams are making people aware about voting
ऊना के इंदिरा मैदान में सजा आईपीएल फेन पार्क।संवाद
इंदिरा स्टेडियम में फैन पार्क की तैयारियां शुरू, दो मैच का होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाएं। बीते वर्ष की तरह एक बार फिर इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम ऊना में छह और सात अप्रैल को दो दिन टाटा आईपीएल फैन पार्क का मंच सजेगा।
फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के दो मैचों का आनंद ले सकेंगे। यहां तक कि पार्क में जुटे क्रिकेट प्रेमियों की झलक आईपीएल मैच के लाइव प्रसारण में भी दिखाई जाएगी। कुल मिलाकर दो दिनों तक युवाओं पर क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोलेगा। फैन पार्क के मंच को सजाने के लिए तैयारियों को शुरू हो गई है। वीरवार को भी फैन पार्क की साजो सज्जा का सामान निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जा रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि मैदान में 32 लंबी 18 फीट ऊंची स्क्रीन पर खेल प्रेमी शनिवार को आरसीबी एवं राजस्थान रायल्स के बीच शाम 07:30 बजे होने वाले मैच तथा रविवार दोपहर 03:30 बजे मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल्स तो शाम 07:30 बजे लखनऊ एवं गुजरात टाईटन्स के बीच होने वाले रोमांचकारी मैच का आनंद उठा सकेंगे। फैन पार्क में खानपान से लेकर खेल गतिविधियों के काउंटर भी लगाए जाएंगे। वीरवार को फैन पार्क के मंच लगने के बीच पहुंचे युवा चंद्रमोहन, नरेश, शिवू ने बताया कि आईपीएल फैन पार्क में मैच का रोमांच देखना बीते वर्षों की तरह इस बार भी उत्साहित कर रहा है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि टाटा आईपीएल फैन पार्क का मंच तैयार किया जा रहा है। खेल प्रेमी इसे लेकर लेकर उत्साहित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed