{"_id":"66ede823618092e1dc05bd34","slug":"swan-river-flood-management-project-una-is-given-the-responsibility-of-the-state-only-seven-employees-una-news-c-93-1-una1001-133622-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वां रीवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट ऊना को राज्य का जिम्मा, कर्मचारी केवल सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वां रीवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट ऊना को राज्य का जिम्मा, कर्मचारी केवल सात
Sat, 21 Sep 2024 02:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्वां रीवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, सर्कल ऊना के कार्यालय प्रदेश स्तर पर अब नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
अब राज्य में बाढ़ प्रबंधन और सुरक्षा कार्यों के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अधीक्षण अभियंता कार्य करेंगे, लेकिन सरकार के इस जिम्मे को निभाने के लिए इस परियोजना कार्लालय में केवल सात अधिकारी कर्मचारी हैं। राज्य स्तर की जिम्मेदारी से पहले यहां पर रिक्त चल रहे 17 पदों की आपूर्ति नहीं की गई। ऊपर से प्रदेश भर के कार्य का बोझ यहां डाल दिया गया। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों की संख्या 24 होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में सात पदों से ही यहां काम चलाया जा रहा है। ऐसे में इस सर्कल के कार्यालय को प्रदेश के नोडल अधिकारी का जिम्मा सीधे तौर पर बेमानी साबित हो रहा है।
अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने अधीक्षण अभियंता, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन परियोजना वृत्त, ऊना, जल शक्ति विभाग को बाढ़ प्रबंधन और सुरक्षा कार्यों के लिए राज्य नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। इसके बाद कार्यकारी अभियंता बाढ़ क्षेत्र से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों अनुमान, निविदाएं, विधानसभा प्रश्न, बैठकें, सूचनाएं आदि को राज्य नोडल अधिकारी-सह-अधीक्षण अभियंता, एसआरएफएमपी वृत्त, ऊना को प्रस्तुत करेंगे, जबकि यह उन्हें मंडी में विभाग के मुख्य अभियंता (पीएमयू)/इंजीनियर-इन-चीफ (परियोजना) के माध्यम से प्रेषित होंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि स्थानीय कार्यालय के सात कर्मचारियों की संख्या बल पर यह जिम्मा जिला ऊना के कार्य प्रभावित करेगा तो अन्य जिलों के कार्य भी बाधित रहेंगे या समय पर नहीं होंगे।
विज्ञापन
ये पद चल रहे हैं रिक्त
स्वां रीवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, सर्कल ऊना में कार्यकारी अभियंता की स्वीकृत एक पोस्ट रिक्त, सहायक अभियंता दो, जूनियर इंजीनियर दो, अधीक्षक ग्रेड-टू की दो में से एक, सीएचडी एक, वरिष्ठ सहायक दो में से एक, कनिष्ठ सहायक दो में से एक, ड्राफ्टसमैन दो, जेडीएम एक, सी. स्कैल एक, चालक एक, चपरासी तीन में तीन, चौकीदार एक, दफ्तरी एक व जमादार की एक पोस्ट रिक्त चल रही है। वहीं, यहां कुल स्वीकृत 24 पदों में से सिर्फ सात पर ही भर्ती हो पाई है। ऐसे में प्रदेश स्तर के नोडल कार्यालय का संचालन राम भरोसे ही नजर आ रहा है।