फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Swami Sugrivanand Maharaj Medical Ward inaugurated at the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्वामी सुग्रीवानंद महाराज मेडिकल वार्ड का शुभारंभ

Thu, 27 Aug 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Swami Sugrivanand Maharaj Medical Ward inaugurated at the regional hospital.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में वीरवार को डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज मेडिकल वार्ड का शुभारंभ किया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया के नेतृत्व में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वामी हेमानंद महाराज का स्वागत किया। आश्रम की ओर से मेडिकल वार्ड के जीर्णोद्धार पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। स्वामी हेमानंद महाराज ने कहा कि उनके गुरु ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज हमेशा समाजसेवा के कार्यों में आगे रहते थे। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद भी उनके नाम से सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के लिए आश्रम की ओर से रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा आश्रम परिसर में मेडिकल लैबोरेटरी भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वामी हेमानंद महाराज और डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम का आभार जताया। प्रबंधन ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सहयोग से मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed