ऊना। जिले में टीबी के रोगियों को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे 28 फरवरी तक चलेगा। सर्वे का शुभारंभ सोमवार को सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल से किया। सीएमओ ने कहा कि 8 फरवरी से जिले ऊना के पोलियां बीत, राम नगर, झोट, सासन और तेई में सबसे पहले सर्वे का कार्य शुरू हो गया। इसके तहत पांच टीमें घर-घर जाकर टीबी के रोगियों की पहचान करेंगी। सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। उन्होंने कहा कि सर्वे का डाटा राष्ट्रीय स्तर पर साझा किया जाएगा, जिसकी जांच कार्य 7 मार्च तक पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए उपराष्ट्रीय दावे के सत्यापन के लिए केंद्र सरकार चार राष्ट्रस्तरीय संगठनों को जिम्मेदारी दी है, जिनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमयोलॉजी चेन्नई, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन ट्यूबरक्लोसिस, इंडियन एसोसिएशन फॉर प्रिवेंटिव एवं सोशल मेडिसिन तथा डब्ल्यूएचओ शामिल हैं। डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि टीबी के सबसे कम मामलों में ऊना देश भर में नौंवे पायदान पर तथा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।