फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Surprise inspection of Marwari school

Una News: मरवाड़ी स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Sat, 31 Jan 2026 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of Marwari school
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी में शनिवार को सोम लाल धीमान उप शिक्षा निदेशक ऊना की ओर से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और नवाचार आधारित गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। उप शिक्षा निदेशक ने विद्यालय परिसर में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, हेल्थ केयर लैब, ऑटोमोटिव लैब, व्यक्तिगत अनुकूलित अधिगम प्रयोगशाला के साथ हर्बल गार्डन, साइंस पार्क एवं बॉटनिकल पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रयोगात्मक अधिगम तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते रहने और शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed