Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sunshine during the day, chill at night, cold gripping

Una News: दिन में धूप, रात में ठिठुरन, जकड़ रहा जुकाम

Mon, 10 Nov 2025 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, chill at night, cold gripping
दिन-रात के तापमान में 18 डिग्री का अंतर, सर्दी-जुकाम के मामले बढ़े
विज्ञापन

अगले दो से तीन दिन में हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में दिन और रात के तापमान में करीब 18 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। मौसम के अचानक गर्म-सर्द होने से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में इन दिनों जुकाम, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह हवाओं की गति का धीमा होना है। हवाओं की रफ्तार कम होने से दिन में तापमान ऊंचे स्तर पर पहुंच रहा है, जबकि रात में यह सामान्य से नीचे गिर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा रहा है। शाम ढलते ही हल्की ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, जिससे रात में ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ओस गिरने लगेगी और ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में नौ नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, 2023 में 10.3 डिग्री और 2022 में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 15 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

संतोषजनक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई
रविवार को छुट्टी होने के कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को यह सूचकांक मॉडरेट स्थिति में था। हालांकि, वातावरण में धूल के हल्के कण मौजूद रहने से दृश्यता में कुछ कमी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed