फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sumo fell, four injured

सूमो खड्ड में लुढ़की, चार घायल

Wed, 13 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Wed, 13 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sumo fell, four injured
Demo pic - फोटो : Demo pic
क्षेत्र के पोलियां जसवालां में कुलदेवी के मंदिर में माथा टेककर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खड्ड में लुढ़क गई। इसके चलते गाड़ी में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को जालंधर पंजाब से उपमंडल अंब के तहत पोलियां जसवालां अपनी कुलदेवी के मंदिर आए श्रद्धालुओं की टाटा सूमो वापसी में दुर्घटना का शिकार हो गई। गाड़ी का चालक पहाड़ी क्षेत्र में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते गाड़ी खड्ड में लुढ़क गई। गाड़ी में सवार 65 वर्षीय गुरबख्श सिंह पुत्र मेलू राम, 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुुत्र बनारसी दास, 20 वर्षीय हरजिंदर सिंह पुत्र वीरू राम तथा 32 वर्षीय जगदेव सिंह 32 पुत्र जीत कुमार निवासी जालंधर घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। अंब अस्पताल में तैनात डाक्टर विनय ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed