फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government running away from Panchayat elections: Rana

पंचायत चुनावों से भाग रही सुक्खू सरकार : राणा

Sat, 07 Feb 2026 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government running away from Panchayat elections: Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर पंचायत चुनावों को टालकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है। इसलिए पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जारी बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की नींव है लेकिन सुक्खू सरकार इस नींव को ही हिलाने में लगी हुई है। आरोप लगाया कि चुनाव कराने के बजाय सरकार कानूनी पैंतरेबाजी कर रही है। जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों का डर सता रहा है। तीन साल के शासनकाल में सरकार ने हर वर्ग किसान, कर्मचारी, युवा, महिला और व्यापारी सभी को केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों का झुनझुना पकड़ा दिया। सत्ता में आने के बाद एक भी बड़ी गारंटी धरातल पर उतरती दिखाई नहीं दी। डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनाव टालने को केवल बहाना करार देते हुए सवाल उठाया कि ट्राइबल क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहां ऐसी आपदा है, जहां सड़कें बंद हों या सामान्य जनजीवन ठप हो। यदि प्रदेश में वास्तव में आपदा की स्थिति है तो मुख्यमंत्री राहत कार्यों में नजर क्यों नहीं आते। मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली के दौरे और फाइव स्टार होटलों में ठहरने में व्यस्त हैं। पंचायत चुनाव से बचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और समय पर चुनाव करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed