फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhdev Singh Parmar elected President of Raipur Cooperative Society

Una News: सुखदेव सिंह परमार चुने रायपुर कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष

Sat, 30 Nov 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Sukhdev Singh Parmar elected President of Raipur Cooperative Society
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की दि कोऑपरेटिव सोसायटी रायपुर मैदान में शनिवार को कमेटी का चुनाव हुआ। समिति के सचिव जीवन लाल ने बताया कि शनिवार को सभी खाताधारकों को सभा समिति के प्रांगण में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का निमंत्रण दिया गया। इसमें सभी खाताधारकों ने सर्वसम्मति से सुखदेव सिंह परमार को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया। इसमें सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह परमार ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बताया कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा और सोसायटी रायपुर के लिए और आगे बढ़ाने में मदद करूंगा। इस कमेटी में सुखदेव सिंह परमार को अध्यक्ष, चरण सिंह को उपाध्यक्ष तथा सदस्यों में ठाकुर बलवीर सिंह कोलका, राज कुमार, उज्ज्वल सिंह परमार, विजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed