फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sub-divisional administration ready for monsoon season

Una News: मानसून सीजन में उपमंडल प्रशासन मुस्तैद

Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sub-divisional administration ready for monsoon season
ऊना। मानसून सीजन के दृष्टिगत उपमंडल प्रशासन ऊना पूरी तरह मुस्तैद है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ऊना अभिषेक मित्तल ने बुधवार को मानसून को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहकर किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


एसडीएम ने जलभराव, भूस्खलन तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि खड्डों एवं नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों को नालियों, पुलियों और जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई, सिल्ट एवं मलबा हटाने तथा संवेदनशील सड़कों और भवनों की निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। सूखे एवं खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें समय रहते हटाने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तिरपाल, राशन, कंबल, एलपीजी तथा अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

अभिषेक मित्तल ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (ईओसी) चौबीस घंटे सक्रिय है। किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। सहायता अथवा सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1077 तथा दूरभाष नंबर 01975-225049 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed