फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students should use social media less for career success: Dr. Panoli

कॅरिअर में सफलता के लिए सोशल मीडिया का कम प्रयोग करें छात्र : डॉ. पनोली

Sat, 29 Nov 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Students should use social media less for career success: Dr. Panoli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में प्लेसमेंट और कॅरिअर काउंसलिंग सैल ने काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में बद्दी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ. अरुण कुमार पनोली ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। सत्र में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. अनिल वर्मा ने बताया कि डॉ. पनोली ने विद्यार्थियों को रोजगार के नए रुझानों और वर्तमान समय में आवश्यक नई कौशलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भविष्य के कॅरिअर प्रयासों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर भी जोर दिया। डॉ. पनोली ने छात्रों को स्वयं को एक ब्रांड बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक भारतीय औसतन चार घंटे का समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहा है। जिसे कॅरियर में सफलता के लिए कम करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कई प्रसिद्ध हस्तियों के उदाहरण देते हुए छात्रों को अपनी क्षमता को समझने और उसमें सुधार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed