फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students should prepare their career chart and work hard for it: SDM

विद्यार्थी कॅरिअर का चार्ट तैयार कर मेहनत से करें तैयारी : एसडीएम

Tue, 28 Oct 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Oct 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Students should prepare their career chart and work hard for it: SDM
आईएएस एसडीएम अंब सचिन शर्मा को बच्चों को कैरियर बारे ​टिप्स देते। स्कूल
अंब/बड़ूही (ऊना)। अगर जिंदगी में कुछ पाना चाहते हैं तो सबसे पहले कॅरिअर का चार्ट तैयार करें। उसी के अनुसार आगे बढ़ने की तैयारी करें।
विज्ञापन

यह टिप्स सोमवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक अंब सचिन शर्मा ने पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब के विद्यार्थियों को विशेष संवाद के दौरान दिए। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर को लेकर एसडीएम अंब ने नई पहल की है। इसी के चलते सोमवार को उन्होंने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए।
एसडीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि सबसे पहले यह तय करें कि वे किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे इंटरनेट पर डॉक्टर, लॉयर, एचएएस और आईएएस जैसे विभिन्न पेशों से जुड़े अधिकारियों के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन

उसके बाद अपने रुचि क्षेत्र के अनुसार निर्णय लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं और संबंधित शिक्षण संस्थानों की जानकारी जुटाएं।
यदि किसी को मार्गदर्शन या सुझाव की आवश्यकता हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि वह एक माह बाद दोबारा विद्यालय आएंगे और कॅरिअर चार्ट का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, निरंतरता और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed