फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students organised an exhibition of traditional dishes.

Una News: विद्यार्थियों ने पारंपरिक व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी

Sat, 27 Sep 2025 08:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Students organised an exhibition of traditional dishes.
मरवाड़ी विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं ।स्रोत संस
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी एवं इतिहास प्रवक्ता सुश्री सुषमा चंदेल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत (केरल) की पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए उपमा, डोसा, इडली, भटूरा, दाल-चावल, मालपुआ, खीर, मक्की की रोटी, साग और मदरा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों को उपस्थित लोगों ने चखकर खूब सराहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य गुलशन पठानिया ने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों की दक्षता व रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनमें सांस्कृतिक समन्वय की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सूर्य किरण, प्रोमिला ठाकुर, संजीव कुमार, राजकुमार, नीलम जसवाल, रमेश वीर, संजीवना शर्मा, स्वाति चौधरी, अनुज शर्मा, जतिंद्र सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed