फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of DAV Centenary and Bahdala School dominate the Children's Science Fair.

Una News: बाल विज्ञान मेले में छाए डीएवी सेंटनरी व बहडाला स्कूल के विद्यार्थी

Wed, 23 Oct 2024 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students of DAV Centenary and Bahdala School dominate the Children's Science Fair.
संतोषगढ़ में बाल विज्ञान मेले के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
बाल विद्यालय संतोषगढ़ में 32वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले का समापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी में बहडाला की पलक और नदीश सैनी प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय संतोषगढ़ में 32वें ऊना ब्लॉक के खंड स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपशिक्षा निदेशक हरमेश सिंह राणा ने शिरकत की।
इस दौरान विशेष रूप से उनके साथ मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह राणा, प्रधानाचार्य सनोली स्कूल अमित कौशल एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवनीत सैनी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि हरमेश राणा ने उपस्थित नन्हे वैज्ञानिक से कहा कि चंद्रयान पर सफलता प्राप्त करने वाले वैज्ञानिक इसी क्षेत्र से निकले हैं। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रति प्रेरित किया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे नन्हे वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा ने बताया कि इस दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले में हुए मैथ्स ओलंपियाड के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना के आदित्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी सेंटनरी के कशिश ने प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की वंशिका ने द्वितीय तथा बहडाला स्कूल के संजुला डडवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में डीएवी सेंटनरी के कार्तिक ने प्रथम, एसडी संतोषगढ़ की कनिका ने द्वितीय तथा जेएस विजडम स्कूल की अनिका जसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में बसोली की नेहा ने प्रथम, डीएवी सेंटनरी के हरजोत सिंह ने द्वितीय तथा बहडाला स्कूल के विक्षांत सहोता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मऍडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डीएवी सेंटनरी की इशिता शर्मा ने प्रथम, त्यूड़ी के राघव ने द्वितीय तथा रायंसरी के गुरकरन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में बहडाला की पलक ओर नदीश सैनी प्रथम, समूर कलां की शिवानी ओर रमन सैनी ने द्वितीय तथा डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना के अंशुल और निश्चय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में त्यूड़ी की कपीश शर्मा व अग्रिम बैंस ने प्रथम, एसडी संतोषगढ़ की तविषी भारद्वाज व समृद्धि शर्मा ने द्वितीय तथा डीएवी सेंटनरी की सिमरन जसवाल व दीपांशु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में त्यूड़ी के संदीप सिंह और पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संतोषगढ़ में बाल विज्ञान मेले के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान

संतोषगढ़ में बाल विज्ञान मेले के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed