फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Bhatoli College made their name shine by ranking in the university.

Una News: भटोली कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में रैंकिंग से चमकाया नाम

Sat, 12 Apr 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Students of Bhatoli College made their name shine by ranking in the university.
एमएससी की रियांशी, साक्षी ने 9वां रैंक, एमकॉम की जसविंदर ने पाया पांचवा रैंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। श्रीविष्णु स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली जिला ऊना के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से आयोजित विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लग्न और प्रतिभा से विश्वविद्यालय रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया है। एमएससी (प्रथम सेमेस्टर) में रिमांशी और साक्षी ने 9वीं रैंक प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वहीं, एमएससी (तृतीय सेमेस्टर) में पंकज ने तीसरा रैंक और तान्या राणा ने 9वां रैंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया। एमकॉम (प्रथम सेमेस्टर) में जसविंदर कौर ने 5वां रैंक, तान्या और पायल ने 7वां रैंक और वंशिता ने 10वां रैंक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। विश्वविद्यालय के पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में काजल देवी एवं शिवाली चौहान ने छठा रैंक, तान्या ने आठवां , जबकि कनुप्रिया और काजल चौधरी ने 10वां रैंक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ऐसे उत्कृष्ट परिणाम भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed