फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   students awarded in Jawar

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजे ज्वार स्कूल के होनहार

Thu, 27 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Thu, 27 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
students awarded in Jawar
ज्वार स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

रजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वार में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल धीमान और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को टोपी और शॉल पहनाकर स्वागत किया। कुलदीप कुमार ने स्कूल में विधिवत पूजा अर्चना के बाद नवनिर्मित तीन कमरों के भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। अंकिता और साथियों ने हिमाचली लोकगीत, नेहा और साथियों ने कव्वाली हिंदी तो हमने खूब पढ़ी है, बिंदी लगानी भूल गए, गिद्दा और ज्वार प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया। इस दौरान कुलदीप कुमार ने 22 लाख से निर्मित तीन कमरों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीओ डीएस दहल, अंब स्कूल के प्रधानाचार्य असीम कुमार धीमान, पोलियां पुरोहितां के प्रधानाचार्य गणपत राय, रत्न चंद, सुरेंद्र कुमार, देसराज, राजीव कौशल, जगमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, अशोक कुमार पीईटी, जीवन, अजनीश, राकेश, सुषमा रानी, रेखा, सतीश, कंचन, कविता, सुमन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जंवाल, रविंद्र शर्मा, प्रवक्ता राकेश कतनौरिया, राम जी दास, ज्वार की प्रधान तृष्णा देवी, एसएमसी प्रधान जगतार, राजपुर जस्वां के प्रधान सुखदेव सिंह, उपप्रधान अनिल शर्मा, सुरेंद्र पाल, संजीव कुमार कुक्कू, मदनलाल, रविंद्र बंसल, तरसेम लाल, किशनचंद, ओपी राणा, देवराज, पंकज धीमान, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
इस अवसर पर उन्होंने जमा दो कक्षा बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रही स्कूली की छात्रा रेखा कौंडल, स्कूल में जमा एक कक्षा में कला संकाय में अव्वल रहे सौरभ कुमार, विज्ञान संकाय में मोईन खान, दसवीं में राहुल राणा, नवीं में गौरव ठाकुर, आठवीं में कोमल रानी, सातवीं में दुष्यंत धीमान तथा छठी में सुजल सहित विभिन्न खेलों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने माध्यमिक पाठशाला राजपुर जस्वं के छात्रों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed