फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   student

चेल्ले वजौण गे चिमटा ते बाबे पीणगे लिम्का...पर झूमे

Sun, 31 Jan 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 31 Jan 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
student
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोई में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने तथा मां की वंदना के साथ शुरू हुई। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल में अध्यापकों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग की। इसे मुख्यातिथि ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अब की बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे, छोटा सा कन्हैया मेरे अंगना में डोले रे, तेरी वे ड्राइवरा अमरीका वालेया किथे जांदी वे तनखा, चेल्ले वजौण गे चिमटा ते बाबे पीणगे लिम्का, बोलो संगतो थैंक्यू, चंदा है तू मेरा सूरज है तू, रंगीला मारो ढोलना, प्रेम रत्न धन पायो... आदि प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। वहीं मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और पढ़ाई व खेलों में अव्वल रहे छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्रों की प्रस्तुतियों पर 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन


वहीं मुख्यातिथि ने स्कूल में नया स्टेज बनाने के लिए एक लाख रुपये एवं स्कूल के लेंटर डालने को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व विधायक हरी दत्त शर्मा, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी डा. रविंद्र शर्मा, ओबीसी कल्याण बोर्ड के सदस्य नरेश वरोरिया, प्रवक्ता राकेश कतनौरिया, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी, अधिवक्ता विकास कश्यप, अधिवक्ता मंगल राणा, युवा नेता रविंद्र बंसल, प्रधान सलोई सुमन देवी, उपप्रधान संदीप शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य गुलजारी लाल नंदा, राजकुमार नैहरियां, व्यापार मंडल अंब के प्रधान कुलदीप शर्मा, मास्टर शिव देव, बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, प्रधान वीणा देवी, सुनील कुमार व एसएमसी प्रधान सतपाल सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सलोह में एनएसएस शिविर का आगाज
हरोली (ऊना) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलोह में रविवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ पर सलोह पंचायत की प्रधान मधु धीमान एवं घालुवाल पंचायत प्रधान नंदलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


स्कूल प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर छह फरवरी तक चलेगा। इसमें 50 स्वयंसेवी एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार व सुमिक्षा शर्मा के नेतृत्व में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि सात दिनों का कार्यक्रम सभी स्वयंसेवियों के रूप बनाकर बांट दिया गया है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष पवन कौंडल विशेष तौर पर उपस्थित रहे एवं स्टाफ के तरफ से जगदीश राम, अजय शर्मा, सुरेंद्र कंवर, रामपाल, दिनेश कुमार व ताहिर बेग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed