फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Student found hanging after failing in competitive exam

Una: प्रतियोगी परीक्षा में पास न होने पर फंदे से लटका मिला छात्र, युवक के परिजन घर से गए हुए थे बाहर

Sun, 01 Jun 2025 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में जमा दो कक्षा पास युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र ने जमा दो कक्षा पास की थी और चंडीगढ़ में किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसमें सफलता न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
Student found hanging after failing in competitive exam
छात्र ने लगाया फंदा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंब उपमंडल के तहत पड़ते गांव में जमा दो कक्षा पास युवक फंदे से लटका मिला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को युवक के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। जब वह लौटे तो पाया कि युवक पंखे से लटका हुआ था। लोगों ने युवक को फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल अंब ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने जमा दो कक्षा पास की थी और चंडीगढ़ में किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसमें सफलता न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed