फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Student Awarded in Kehra Klmote

विस अध्यक्ष ने खेड़ा क्लमोट में नवाजे मेधावी

Thu, 23 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Student Awarded in Kehra Klmote
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया भंगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। उपमंडल नंगल के तहत पड़ते गांव खेड़ा कल्मोट स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह वार्षिक समारोह इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर वैज्ञानिक बने डॉ. जेएस कंवर को समर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य अवतार सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा, खेलों और स्कूल की अन्य गतिविधियों में अहम स्थान पाने वाले 100 से भी अधिक छात्र-छात्राओं और अन्य सदस्यों को जेएस कंवर रूरल एजूकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने भंगड़ा और गिद्दा पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान स्कूल की ओर से तैयार की गई रूप खेड़ा नामक मैगजीन का विमोचन भी किया गया। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाने के प्रयास में प्रदेश सरकार जुटी हुई है। यही कारण है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed