फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Struggle to save crops amid heat during the day and cold at night

Una News: दिन में गर्मी, रात को सर्दी के बीच फसलें बचाने की जद्दोजहद

Tue, 11 Feb 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Struggle to save crops amid heat during the day and cold at night
दिनरात के मौसम में भारी अंतर से फसलें हो रहीं प्रभावित
विज्ञापन

किसानों ने कहा- मौसम में बड़े अंतर से फसलों को बीमारी का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में दिन और रात के मौसम में भारी अंतर से जहां लोगों को परेशानी हो रही है वहीं, किसानों को फसलें बचाने के लिए भी कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। फरवरी के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो रात के समय न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा है। यह फसलों के दृष्टिकोण से ठीक नहीं। किसानों का कहना है कि ऐसे मौसम में फसलें काफी प्रभावित होती हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में गेहूं और आलू की फसल को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा।

जानकारी के अनुसार आलू और गेहूं की फसल तैयार होने में चार माह का समय लगता है। फरवरी तक सर्दी का प्रभाव रहने से किसानों को सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस वर्ष फरवरी में सर्दी का प्रकोप दिन के समय लगभग खत्म है। जिससे फसलों की लगातार सिंचाई करनी पड़ रही है। खासकर आलू की फसल की लगातार सिंचाई करनी पड़ रही। दूसरी ओर मौसम में भारी अंतर से फसलों में बीमारी लगने का डर सता रहा है। किसान समय रहते फसलों पर खाद व कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स



गुड़ाई के बीच सिंचाई करना चुनौती



किसानों जयदीप सिंह, शमिंद्र राणा, सुखदेव सिंह, अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय आलू की गुड़ाई का है। बड़े खेतों में गुड़ाई के साथ सिंचाई का कार्य भी करना पड़ रहा है। जहां खेत पूरी तरह से सूख चुके हैं, वहां गुड़ाई से पहले और बाकियों में गुड़ाई के बाद सिंचाई की जा रही है। किसानों ने कहा कि उन्हें आने वाले दिनों में गर्मी के प्रकोप को लेकर चिंता सता रही है। आलू और गेहूं के फसल की वृद्धि के लिए सर्दी का मौसम अच्छा माना जाता है लेकिन इस बार गर्मी की मार अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फसलों पर विपरीत मौसम का असर अक्सर देखने को मिलता है। आलू और गेहूं सर्द मौसम में अच्छे तरीके से तैयार होते हैं। फसलों के पकने के लिए गर्मी का मौसम ठीक माना जाता है। हालांकि, बीते दिनों बारिश हुई है लेकिन दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। किसान फसलों पर पूरी नजर बनाए रखें। खासकर आलू की फसल में सिंचाई समय समय पर करना जरूरी है।



डॉ कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed