फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strong lobbying for Gagret BJP Mandal President

Una News: गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए जोरदार लाॅबिंग

Fri, 13 Dec 2024 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Strong lobbying for Gagret BJP Mandal President
आईजीएमसी के बाद नालागढ़ में खुला दूसरा ब्लड सेपरेशन सेंटर
विज्ञापन

उद्योग सीएसआर के तहत सेंटर में रखा आउटसोर्स पर स्टाफ
देवभूमि बन रही नशे की भूमि, नशे को भगाने को चलाएंगे अभियान
नालागढ़ में ब्लड सेपरेशन सेंटर शुभारंभ पर बोले राज्यपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को जिस तरह से रेडक्राॅस साेसायटी को सहयोग मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि रेडक्राॅस साेसायटी पीड़ितों व सेवा की भावना से कार्य करती है और उद्योग अपने सीएसआर के तहत सोसायटी को सहयोग करना चाहिए। नालागढ़ में आईजीएमसी के बाद प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान बना है जहां पर रक्त घटक पृथक्कीकरण इकाई काम करेगी। यहां पर ब्लड के साथ साथ रेड सेल, प्लाजमा व प्लेटलेट्स भी अलग अलग किए जाएंगे। वह नालागढ़ के सीएचसी में रक्त घटक पृथक्कीकरण इकाई के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा स्थानीय विधायक व उपायुक्त से चर्चा की है कि उद्योगों के साथ मिल कर यहां पर आउटसोर्स पर स्टाफ तैनात किए जाएं, जो उद्योग यहां पर कार्य करते हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपना सीएसआर फंड को रेडक्राॅस पर व्यय करें। सेवा की दृष्टि से देखें तो अस्पताल के बाद रेडक्राॅस साेसायटी ही मानव सेवा के लिए अपने आप को प्रेरित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देव भूमि अब नशे की भूमि बनती जा रही है। जिस देश के युवा नशे में संलिप्त है उस देश का भविष्य कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने उन्हें नशे को हिमाचल से समाप्त करने के कहा है। इसके लिए वह पिछले दो साल से प्रयासरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। वह अब गांव में महिलाओं, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों व विद्यार्थियों को साथ लेकर नशे को हिमाचल से भगाने का प्रयास करेंगे। वह प्रदेश में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की भी सीएम से मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed