Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict action against teachers with poor results

Una News: खराब रिजल्ट वाले अध्यापकों पर कसा शिकंजा

Thu, 04 Jun 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 04 Jun 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
Strict action against teachers with poor results
ऊना। बोर्ड परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले अध्यापकों पर अब शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के स्कूलों से ऐसे अध्यापकों की विस्तृत जानकारी तलब की है, जिनके विषयों में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम कमजोर रहा है। विभाग ने प्रत्येक स्कूल को निर्देश जारी कर जल्द से जल्द पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


निदेशालय द्वारा मांगी गई जानकारी में संबंधित अध्यापक और स्कूल का नाम, अध्यापक की नियुक्ति श्रेणी, नियमित, कांट्रैक्ट अथवा एसएमसी के तहत कार्यरत हैं या नहीं। इसके अलावा वह लेक्चरर, टीजीटी अथवा सीएंडवी शिक्षक है, का भी उल्लेख करना होगा। साथ ही संबंधित विषय में कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, उनमें से कितने पास और कितने फेल हुए, पास प्रतिशत कितना रहा, इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित अध्यापक कितने वर्षों से उस स्कूल में तैनात है, इसकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल करनी होगी। माना जा रहा है कि निदेशालय कमजोर परीक्षा परिणाम के कारणों का गहन विश्लेषण करने की तैयारी में है ताकि भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के हालिया परिणामों के बाद शिक्षा विभाग लगातार उन स्कूलों और विषयों की समीक्षा कर रहा है, जहां विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। इसी कड़ी में अब अध्यापक वार और विषय वार आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं।




उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल जवाबदेही तय करना ही नहीं बल्कि कमजोर परिणाम वाले स्कूलों और विषयों की पहचान कर वहां सुधारात्मक कदम उठाना भी है। विस्तृत आंकड़ों के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed