फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Street market being decorated in Una city, all efforts of administration failed

Una News: ऊना शहर में सज रहा रेहड़ी-फड़ी बाजार, प्रशासन के सभी प्रयास विफल

Sat, 30 Mar 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Street market being decorated in Una city, all efforts of administration failed
आमजन को आए दिन करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर से अवैध रेहड़ी-फड़ी का जंजाल खत्म नहीं हो रहा है। नप की कार्रवाई के बाद कुछ दिन तो राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे रेहड़ियों की संख्या कम हो जाती है। इसके बाद दोबारा रेहड़ी-फड़ी की संख्या सड़क किनारे बढऩा शुरू हो जाती है। इससे पैदल चलने के लिए बनाए रास्ते पर रेहड़ी और लोग एनएच पर चलने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में सड़क हादसे होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगने की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या पर वरिष्ठ नागरिक फोरम सहित अन्य संगठनोंं की तरफ से इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकल पाया है। प्रशासन और नगर परिषद शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी और अवैध पार्किंग से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इससे आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में नगर परिषद की ओर से वेंडर मार्केट भी बनाई गई है, लेकिन उक्त मार्केट सुनसान पड़ी है। वहीं, एनएच के किनारे जमकर रेहड़ियां लग रही हैं। इससे जगह-जगह जाम लगना, पैदल चलने वालों के लिए परेशानी तो होती ही है, साथ में हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन के साथ मिलकर नगर परिषद अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर समय-समय पर कार्रवाई करती है। इस मुहिम को आगामी दिनों में भी जारी रखा जाएगा, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed