फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stray cattle roaming the streets are adding to the trouble.

Una News: सड़कों पर घूम रहा लावारिस गोवंश बढ़ा रहा मुसीबत

Tue, 21 Jul 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jul 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle roaming the streets are adding to the trouble.
ऊना। जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों पर घूम रहा लावारिस गोवंश राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। दिन और रात के समय सड़कों के बीचोंबीच बैठे या अचानक सामने आ जाने वाले लावारिस पशुओं के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थिति यह है कि हर वर्ष औसतन 50 से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है, जिनमें बड़ी संख्या ऐसे हादसों की होती है जिनका कारण लावारिस गोवंश बनता है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठ पाए हैं।
विज्ञापन

जिले के ऊना-नंगल एनएच, ऊना-अंब एनएच, ऊना-गगरेट, ऊना-हरोली समेत राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य प्रमुख मार्गों पर दिनभर लावारिस गोवंश का जमावड़ा देखा जा सकता है। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देते। तेज रफ्तार वाहनों के चालक अचानक सामने आए पशुओं को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला पशुपालन विभाग वीरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि लावारिस गोवंश की समस्या के हल को लेकर उनकी टीमें लगातार सक्रिय हैं। बाहरी क्षेत्रों से लोग गुपचुप तरीके से पशुओं को ऊना जिला में छोड़ रहे हैं। इसी कारण यह परेशानी लगातार बनी हुई है। इसके स्थायी समाधान के विकल्प पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed