Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strategy made in Bhanjal to make CM's Gagret visit successful

Una News: सीएम के गगरेट दौरे को सफल बनाने के लिए भंजाल में बनी रणनीति

Thu, 05 Jun 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 05 Jun 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Strategy made in Bhanjal to make CM's Gagret visit successful
दौलतपुर चौक (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सात जून को प्रस्तावित गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को गगरेट के विधायक राकेश कालिया की अध्यक्षता में भंजाल स्थित उनके निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत, जनसभा की व्यवस्थाओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का यह दौरा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए अहम होगा। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 43 करोड़ रुपये की लागत से गगरेट-अंब के बीच सोमभद्रा नदी पर बनने वाला अंदौरा पुल प्रमुख आकर्षण रहेगा। साथ ही सड़क, पेयजल और सिंचाई योजनाएं भी इस सौगात में शामिल हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर एवम महासचिव वेद प्रकाश पाराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा दौलतपुर चौक स्थित रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी, जहां दो मंच तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें से एक मंच स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को पारंपरिक कांगड़ी धाम का स्वाद भी चखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed