{"_id":"6752e4859aa6dca98f0cb7b6","slug":"stone-operations-can-be-done-in-civil-hospital-amb-una-news-c-93-1-ssml1047-140271-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल अंब में हो सकेंगे पथरी के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल अंब में हो सकेंगे पथरी के ऑपरेशन
विज्ञापन
ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया जाएगा, विशेषज्ञों और सर्जन की भी होगी तैनाती
मरीजों को 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल का नहीं करना पड़ेगा रुख
31 लाख रुपये का बजट हो चुका है मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शीघ्र मिलेगी। इसके लिए बजट मंजूर किया गया है। यहां ओटी की सुविधा शुरू होने से मरीजों को 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शुरुआत में पथरी, आंखों और ऑर्थो से जुड़े ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। बाद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के हिसाब से इन्हें बढ़ाया भी जाएगा। ऑपरेशन थियेटर के उपकरण स्थापित करने के लिए करीब 31 लाख का बजट नागरिक अस्पताल अंब के लिए मंजूर हो चुका है। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में केवल माइनर ओटी की ही सुविधा है। ऐसे में मरीज को आपातकाल में प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उपकरणों की खरीद करने की प्रक्रिया आगामी वर्ष से शुरू होगी। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर के सही प्रकार से संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी होगी। सरकार को प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए जल्द ही भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में आपातकाल में आने वाले मरीजों को ऑपरेशन थियेटर का लाभ मिल सकेगा। इससे क्षेत्र की करीब एक नगर पंचायत और 45 पंचायतों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 100 से 150 ओपीडी रहती है। ऐसे में अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के लिए काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। आगामी समय में यह मांग पूरा होने की उम्मीद है।
कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस सुविधा के लिए पहले ऑपरेशन थियेटर में उपकरण स्थापित करने के लिए बजट भी मंजूर किया गया है। आगामी प्रक्रिया को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक चिंतपूर्णी विस
कोट्स
नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर की सुविधा को शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं। विभाग की तरफ से आगामी प्रक्रिया को पूरा कर ओटी को स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
डाॅ. राहुल कतना, चिकित्सा प्रभारी नागरिक अस्पताल अंब