{"_id":"668b0bb2cb814686110afc84","slug":"still-waiting-for-rain-in-kharailata-panchayat-una-news-c-93-1-ssml1047-127818-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खरायलता पंचायत में अभी भी बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खरायलता पंचायत में अभी भी बारिश का इंतजार
Mon, 08 Jul 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
सूखे पड़े हैं नाले, किसानों को फसलों की सिंचाई करने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। जिले में जहां हर क्षेत्र में बारिश होने के बाद किसानोंं के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्राम पंचायत खरायलता के गांव दुगियार, लाल शाह, बही और रौनखर सहित अन्य गांवों में किसान आज भी बरसात की पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पहले जहां जून माह के अंत तक बारिश होने से क्षेत्र के नालों में पानी भर जाता था, जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी मदद मिलती थी। इस बार एक भी बारिश न होने से पंचायत क्षेत्र के नाले सूखे पड़े हैं। ऐसे में सिंचाई करने में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों में विनोद शर्मा, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, रोशन लाल शर्मा, शंकर दास शर्मा, बाल किशन बली, बलवीर सिंह मदन ठाकुर, जोगिंद्र सिंह, होशियार सिंह, प्रकाश चंद शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि इस बार जुलाई माह का एक सप्ताह पूरा हो चुका है। वहीं, हमारे क्षेत्र के सभी नाले सूखे पड़े हुए हैं। इन नालों पर किसान भी पंप लगाकर इन नालों का पानी फसलों के लिए लगाते थे, परन्तु इस बार सभी नाले सूखे पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस बार कहावत सच हो गई है कि भगवान की माया कहीं धूप कहीं छाया। कुछ स्थानों पर बारिश कहर बरपा रही है, तो कुछ स्थानों पर अभी तक जमीन प्यासी है।