{"_id":"6197e6ef545f743d7a295be9","slug":"steps-will-be-taken-for-exemption-in-section-118-jairam-una-news-sml3907830193","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 118 में छूट के लिए उठाए जाएंगे कदम: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 118 में छूट के लिए उठाए जाएंगे कदम: जयराम
विज्ञापन
ऊना के बसदेहड़ा में जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाओं (जिनके सभी सदस्य कृषक हैं) को जमीन खरीदने व बेचने के संबंध में धारा 118 में छूट को लेकर शीघ्र नियमों में उचित प्रावधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।
सीएम 68वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर मैहतपुर बसदेहड़ा में राज्य स्तरीय समारोह में कहा कि प्रदेश में 4843 विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियां कार्यरत हैं, जिनमें 17.03 लाख सदस्यों के पास 490 करोड़ के शेयर, 32788 करोड़ रुपये कोलेट्रल और 42863.49 करोड़ कार्यशील पूंजी के रूप में हैं। उन्होंने कर्मचारी कल्याण कोष पीएसीएस सेवा नियमावली के तहत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति सहायता राशि को दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद एक लाख रुपये करने की घोषणा की।
सीएम ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारा साहिब का भी दौरा किया। एसजीपीसी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया। मंत्री सुरेश भारद्वाज, मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलबीर सिंह व राजेश ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाहटा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा नीलम कुमारी, डीसी राघव शर्मा एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी प्रवीण धीमान मौजूद रहे।

मैहतपुर के बसदेहड़ा में आयोजित सहकारिता समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडा फहराते हुए। सं?- फोटो : Una
विज्ञापन