फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Steps taken to remove debris of Shivalik Cinema

Una News: शिवालिक सिनेमा का मलवा हटाने की कदमताल तेज

Tue, 29 Apr 2025 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Steps taken to remove debris of Shivalik Cinema
नंगल (ऊना)। 20 वर्ष पहले बीबीएमबी की ओर से कोर्ट से केस जीत कर ध्वस्त किए नंगल में मनोरंजन के एक मात्र साधन रहे शिवालिक सिनेमा हाल के मलवे को वहां से हटाने की मुहिम की शुरुआत होने वाली है। यह मुहिम गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और आप नेता डॉ. संजीव गौतम शुरू करने जा रहे। इसमें उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी समर्थन मांगा। उन्होंने साफ शब्दों में बीबीएमबी मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि अगर उनमें दम है तो रोक कर दिखाएं। पत्रकारों से बात करते डॉ. संजीव ने कहा कि आज से लगभग 10-12 दिन पहले भी प्रेस वार्ता कर बीबीएमबी से अपील की थी कि अगर आप के पास इस भूमि के अधिकार के कोई कागजात हैं तो दिखाएं। नहीं तो वर्षों पहले तोड़े गए शिवालिक सिनेमा के मलवे को यहां से हटाने की मुहिम शुरू करेंगे। लेकिन बीबीएमबी ने ऐसा नहीं किया और क्षेत्र वासियों से बातचीत कर अब अंतिम निर्णय लिया गया है कि दो मई को इस स्थान से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बीबीएमबी चाहे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed